spot_img

Latest Posts

खाद, बीज की समस्या को लेकर किसान हो रहे एकजुट

रायगढ़। खाद, बीज, बिजली समस्या व फ्लाई एश जैसी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों ने एक बैठक आहूत की जिसमे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई जिनमे प्रमुख रूप से एग्रीटैक ,खाद,बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी, बिजली की आँख मिचोली, और फ्लाई एश जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।
बैठक के दौरान किसानों ने अपनी पीड़ा में बताया की सरकार के पास हमारा राजस्व से जुडी हुई ऐसी कौन से जानकारी नहीं है जो हमें एग्रीटेक के नाम से बार बार परेशान कर रही है, सोसाइटी में खाद की उपालब्ध होते हुए भी किसानों को हर तीसरे चौथे दिन चक्कर कटवा रहे हैं, एक तरह सरकार महतारी वंदन के नाम से पैसा दे रही है वहीँ दूसरी ओर बिजली बिल और गैस के दामो में बढ़ोतरी कर वसूल ले रही है।
इन सभी समस्याओ को देखते हुए आगामी बैठक में एक विस्तृत रुपरेखा के साथ जमीनी लड़ाई की बात की गई जिसमे बैठक में प्रमुख रूप से किसान नेता लल्लू सिंह , हरविंद चौधरी  , नीलकंठ साहू , सरजीत सिंह, सुनील पटेल,जनक राम साव , भीम दास महंत, दलवीर सिंह और बहुत से किसान व किसान हितैषी मौजूद थे।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss