CG NewsRaigarh News

गौ विज्ञान परीक्षा को सफल बनाने शिक्षक विजय पंडा ने चलाया सम्पर्क अभियान, सोमवार को होगी प्रदेश के विद्यालयों में परीक्षा

घरघोड़ा । गौ माता के संरक्षण संवर्धन एवं भारतीय संस्कृति को लेकर आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा मे अधिकाधिक भाग लेने वाले विद्यार्थी उपस्थित रहें ; इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन अपने स्तर से प्रयास कर रहा है| इसके लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शास. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा मे कार्यरत शिक्षक विजय पंडा ने रविवार अवकाश के दिन संबंधित छात्राओं एवं उनके पालकों से सम्पर्क जन जागरूकता अभियान चलाते हुए उनके घर घर जाकर गौ परीक्षा एवं गौ माता के महात्मय को बताया ।

जिससे छात्राओं, लोगों के मध्य उत्साह एवं गौ माता के मध्य श्रद्धा का वातावरण निर्मित हुआ|छात्राओं को प्रदत्त गाय धर्म और विज्ञान उपयोगी पुस्तक को परीक्षा पश्चात पालकों को भी पढ़ने का अनुरोध किया| ज्ञात हो की उक्त परीक्षा को सफल बनाने हेतु शिक्षक विजय पंडा ने निजि खर्चे से ही विद्यालय के शत प्रतिशत छात्राओं का नामांकन करवा डाला था जहाँ की दर्ज संख्या 101है |जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ एवं जिला परियोजना समन्वयक के निर्देशन मे एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान प्रधानपाठक अखिलेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन मे शिक्षक ने स्थानीय नगर पंचायत के वार्डों मे सम्पर्क अभियान चलाकर एक सकारात्मक मार्ग प्रस्तुत करने का प्रयास किया है ।

19जनवरी 2026 सोमवार को प्रदेश मे एक साथ गौ विज्ञान की परीक्षा होगी । इस दिन गौ राष्ट्र एवं जगत कल्याण के लिए सामूहिक रूप से श्री सुरभ्यै नमः का जाप भी एक साथ किया जावेगा |

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button