Raigarh News

आशा निकेतन वृद्ध आश्रम में कलेक्टर डा कन्नौजे को दी गई विदाई 

आशा निकेतन वृद्ध आश्रम में कलेक्टर डा कन्नौजे को दी गई विदाई

सारंगढ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को सजाने सवारने वाले  कलेक्टर डा संजय कन्नौजे  के स्थानांतरण के बाद पहली बार विदाई समारोह आशा निकेतन में वृद्ध माता एवं पिताओं से आशीर्वाद लेकर मनाया गया आदरणीय जिला अध्यक्ष महोदय के ट्रांसफर होने के बाद वृद्धाश्रम आशा निकेतन में डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिक्षा शर्मा समाज कल्याण अधिकारी  विनय तिवारी  रामनिवास तिवारी महिला एवं बाल विकास के अधिकारी गढ़ समाजसेवी  नन्द् किशोर केजरीवाल ,नत्थू केडिया ,विजेंद केसरबानी , महेंद्र अग्रवाल घनश्याम बंसल साथ ही प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में कलेक्टर  का  नंदकिशोर एवं महेंद्रअग्रवाल ने जिले साल एवं श्रीफल देकर उन्हें उनके उन्नतशील कार्यकाल के लिए सम्मान एवं बधाई दी गई । कलेक्टर संजय कन्नौजे  ने अपने उद्बबोधन में बताया कि जिला सारंगढ़ के लोगों से ही उन्हें प्रारंभ से काफी लगाव था एवं आने वाले समय में बना रहेगा इसके साथ ही जिला इकाई सारंगढ़ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा पशु पक्षियों के लिए दाना चारा पानी पीने के लिए श्री घनश्याम बंसल जी के बनाए गए विशेष पात्र का भी उन्होंने प्रदान कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया अंतिम में सभी उपस्थित जनों ने अत्यंत दुखी हृदय से कलेक्टर को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button