Raigarh News

गौ सम्मान आह्वान अभियान के लिए अग्रसेन भवन में बैठक आयोजित,27 अप्रैल को जोर शोर से गौ सम्मान दिवस मनाने लिया गया संकल्प

सारंगढ पूरे देश में *गौ सम्मान आह्वान अभियान* जोर शोर से चल रहा है। जिसकी सारंगढ़ तहसील की बैठक आज शाम आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ब्राह्मण, अग्रवाल, केशरवानी, यादव, इत्यादि सभी के समाज प्रमुख, प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष, व्यापारी, वकील, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य और युवा गौभक्तों का मार्गदर्शन मिला।इस अभियान का उद्देश्य गौ वंश को सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान दिलाना है, जिसके लिए एक रोड़मैप तैयार किया गया है। आज सनातन धर्म के प्रतीक, जिसे हमारे भगवान भी अपना भगवान और आराध्य मानते हो, ऐसे गौ वंश की दयनीय स्थिति को देखते हुए इस अभियान पर कार्य करने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। साथ ही *”27 अप्रैल”* को भव्य ढंग के साथ *”गौ सम्मान दिवस“* मानने का संकल्प लिया गया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button