Raigarh News

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आरसेटी का किया निरीक्षण*प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने कलेक्टर ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित*

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आरसेटी का किया निरीक्षण*प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने कलेक्टर ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आरसेटी में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें एक बैच में लगभग 35 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, प्रभारी लीड बैंक प्रबंधक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, फैकल्टी सदस्य अतुल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से परिचय प्राप्त किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के 35 दिनों के भीतर महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से लोन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे महिलाएं आसानी से अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है और प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनरो द्वारा ब्यूटी पार्लर से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि महिलाएं इस कौशल को सीखकर स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button