पहले भी रहें हैं लगभग एक सप्ताह जिले के एसपी के चार्ज में सुनील शर्मा
पहले भी रहें हैं जिले के एसपी के चार्ज में सुनील शर्मा
सारंगढ जिले के नव पदस्थ एसपी सुनील शर्मा पूर्व में जब तत्कालीन एसपी पुष्कर शर्मा थे तो पुष्कर शर्मा के लगभग एक सप्ताह छुट्टी पर चले जाने के कारण सारंगढ बिलाईगढ जिले के एसपी के प्रभार पर रहे सुनील शर्मा ने 18 दिसंबर 2017 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद में ट्रेनिंग खत्म कर उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर अलॉट हुआ। वे छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर में आजाद चौक सीएसपी रहे हैं। सरगुजा जिले के एडिशनल एसपी रहे हैं। बतौर एसपी उनकी पहली पोस्टिंग सुकमा जिले में हुई। पुलिस मुख्यालय में भी एआईजी रहे हैं। सरगुजा जिले के एसपी रहे हैं। वर्तमान में अब उन्हें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का एडीसी अर्थात परिसहाय बनाया गया है।बस्तर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने पांच लाख के ईनामी नक्सल कमांडर बस्ता भीमा को ऑपरेशन चला कर एनकाउंटर करने के चलते सुनील शर्मा को सीआरपीएफ डीजी डिस्क अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।
