Raigarh News
तहसील कार्यालय से नंदा चौंक सडक के उपर नीचे बनने से जमा हो रहा जगह जगह पानीं
सारंगढ़ विगत कुछ दिनों से निर्माणाधीन नंदा चौंक से तहसील कार्यालय सीसी रोड कई जगह समतल ना होकर उपर नीचे बनने के कारण अभी बारिश शुरू होने से पहले ही कई जगह पानी जमना शुरू हो गया है जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता तथा आसपास के नागरिकों ने बताया कि इस रोड में नाली भी नहीं है जिससे बरसात में इस रोड में पूरी तरह से पानी भरने की संभावना है।
