जिला इकाई सारंगढ़ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सर्व समाज होली मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न,कलेक्टर एसपी हुए शामिल
जिला इकाई सारंगढ़ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सर्व समाज होली मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न,कलेक्टर एसपी हुए शामिल
सारंगढ छत्तीसगढ़ चेंबर सारंगढ़ द्वारा दिनांक 5 मई 2026 दिन गुरुवार को सर्व समाज होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वाष्णेय एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय पांडे जी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर अग्रवाल जी श्री मुरली मनोहर स्वर्णकार जी कुमार बानी जी जिला एडवोकेट अध्यक्ष श्री विजय तिवारी जी , भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री श्री अमित तिवारी जी एवं जिला पंचायत सदस्यों जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता राजू ठाकुर भी उपस्थित थी साथ ही सर्व समाज के अध्यक्ष एवं तहसीलदार श्री सिंन्हा जी नायाब् तहसीलदार श्री प्रकाश पटेल जी अन्य महत्वपूर्ण अधिकारीगण एवं साथ ही छत्तीसगढ़ चेंबर के सम्मानीय सदस्य एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।
श्री संजय कन्नौजे जी एवं श्री आंजनेय वाष्णेय के द्वारा किए जा रहे कार्यों की ,उपस्थित सभी जन समुदायों ने काफी सराहना की एवं सारंगढ़ को विशिष्ट पहचान जैसे रोड चौड़ीकरण, लाइटिंग, सौंदर्यकरण, चिकित्सा ,साफ सफाई एवं अन्य क्षेत्र ,ग्रामीण विकास साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर में अनुशासन यातायात शांति व्यवस्था आदि के लिए भी उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाने हेतु कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय का सॉल्- श्रीफल प्रतीक चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र
देकर उन्हें पूरे उपस्थित व्यापारी जन समुदाय सम्मानित किया गया । सारंगढ़ वर्तमान में किए गए कार्यों एवं आने वाले नए कार्यों के संबंध में चर्चा हुई
कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथियों कलेक्टर महोदय पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ सभी सदस्यों द्वारा गुलाल एवं फूलों की होली खेली गई कार्यक्रम के आयोजन के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल इकाई जिला अध्यक्ष श्री संगीत सिंह ठाकुर जिला इकाई कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम बंसल जी एवं समस्त व्यापारी एवंचेंबर आफ कॉमर्स के सदस्यों का
महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
