Raigarh News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय  प्रवक्ता के रूप में

सारंगढ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय  प्रवक्ता के रूप में उपस्थित रहे जिसमें   सरकार की उपलब्धियां जिस पर  विस्तार से सरकार के विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला जिसमें जनधन मंत्री बंधन नल जल मुद्रा लोन यूडी आईडी कार्ड नल जल मिशन जल जीवन मिशन सरकार के द्वारा कोविद के समय जानते का सहयोग एवं विदेशों में वैक्सीन भेजना एवं सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सरकार द्वारा आईआईटी आईआईएम एम्स के सीटों में बढ़ोतरी एवं संस्थाओं की बढ़ोतरी सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत से चर्चा किया ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मंडल बरमकेला में आयोजित द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से प्रेरित इस प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों पर गहन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।इस अवसर पर आयोजित छह अलग-अलग सत्रों में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित  शंकर अग्रवाल ,  संजय भूषण पांडे ,  सुभाष जालान ,  दिनेश जांगड़े ,  रितेश अजगल्ले  एवं  संतोष चौहान ने समस्त कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव एवं विचारों से समृद्ध करते हुए अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निश्चित ही कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button