Raigarh News

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने बरमकेला विकासखंड के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण=शिक्षा गुणवत्ता और पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने दिए निर्देश

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने बरमकेला विकासखंड के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण=शिक्षा गुणवत्ता और पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने दिए निर्देश
=================
सारंगढ़=जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने आज बरमकेला विकास खण्ड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बम्हनीपाली, सिंघापुर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दरम्यान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से रूबरू होते हुए पठन पाठन के स्तर को परखा और बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।
==================
शासकीय प्राथमिक विद्यालय बम्हनीपाली के बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता से हुए प्रभावित
===========..======
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने निरीक्षण के दरम्यान शासकीय प्राथमिक विद्यालय बम्हनीपाली पहुंचे।उन्होंने कक्षाओं में जाकर सीधे बच्चों से संवाद करते हुए विषय आधारित प्रश्न पूछकर उनकी समझ और शिक्षण के स्तर को परखा। बम्हनीपाली के बच्चों की विषयगत ज्ञान और विविध शैक्षणिक गतिविधियों के स्तर और हाजिर जवाबी से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों और शैक्षणिक स्टॉफ की प्रंशसा करते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता और सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधान पाठक अनुराज वर्मा और शिक्षिका की प्रशंसा करते हुए कहा इन बच्चों में शिक्षकों की मेहनत ईमानदारी समयबद्धता अनुशासन और समर्पण की छवि प्रतिबिंबित हो रही है। किसी भी विद्यालय की सफलता संस्था की मुखिया की सोच, और इच्छाशक्ति पर निर्भर करती है। प्रधान पाठक अनुराज वर्मा ने अपनी सक्रिय सहभागिता ,परिश्रम और अनुशासन समयबद्धता समर्पण से इस विद्यालय को एक नए आयाम दिया है। उन्होंने सीमित संसाधनों में भी बच्चों को शिक्षा के विविध आयामों में दक्ष,कुशल और बहुमुखी प्रतिभा को संवारा है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने प्रधान पाठक अनुराज वर्मा और शिक्षिका का यह प्रयास अंचल के बच्चों के लिए सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है।उन्होंने सभी बच्चों और शैक्षणिक स्टॉफ को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवम शुभकामनाएं दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सभी शिक्षकों को सरकारी स्कूलों को असरकारी और जनोन्मुखी बनाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने मध्यान्ह भोजन में पौष्टिकता,स्वच्छता शिक्षा में गुणवत्ता अध्यापन कार्य को रोचक बनाने हर संभव कोशिश करने निर्देशित किया है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे बच्चों के सर्वागिण विकास,सुखद और सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तन्मयता, ईमानदारी समयबद्धता अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करें तथा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बच्चों को अनिवार्य रूप से मिले इस बात को सुनिश्चित करें।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button