प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 के तहत सारंगढ़ जनपद पंचायत को मिले 5200 आवास के लक्ष्य, जनपद अध्यक्ष ने दिए दस्तावेज संधारण के निर्देश*
*सारंगढ़-बिलाईगढ़: प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 के तहत सारंगढ़ जनपद पंचायत को मिले 5200 आवास के लक्ष्य, जनपद अध्यक्ष ने दिए दस्तावेज संधारण के निर्देश*
*सारंगढ़, 3 नवंबर 2026।* जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्ष *श्रीमती ममता राजीव सिंह* ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत *आवास प्लस 2.0* में जनपद पंचायत सारंगढ़ को प्राप्त हुए लगभग *5200 पात्र हितग्राहियों* के लक्ष्य को लेकर प्रशासन को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा 11 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ को आवास प्लस 2.0 के तहत 3.65 लाख नए आवासों का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत सारंगढ़ को लगभग 5200 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। प्राप्त लिस्ट के अनुसार कुल *4325 से अधिक हितग्राहियों की प्रथम सूची* दिनांक 30-10-2026 को जारी हो चुकी है, जिसमें शेष प्रक्रिया जारी है।
लिस्ट के परीक्षण में पाया गया है कि अधिकांश हितग्राहियों का स्टेटस *”Profile Incomplete” (3787 हितग्राही)* और *”Land Allotment Letter Pending” (538 हितग्राही)* दर्शा रहा है, जिसके कारण स्वीकृति में विलंब हो रहा है।
*जनपद अध्यक्ष के निर्देश:*
श्रीमती ममता राजीव सिंह ने जनपद पंचायत सारंगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों को निर्देशित किया है कि:
1. समस्त 5200 पात्र हितग्राहियों के आधार, जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि का अभिलेख / पट्टा आबंटन पत्र का तत्काल संधारण कर ऑनलाइन प्रोफाइल पूर्ण किया जाए।
2. जिन हितग्राहियों के पास भूमि नहीं है, उनके लिए नियमानुसार भूमि आबंटन की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए।
3. सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर हितग्राहियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही आवास के लाभ से वंचित न रहे।
श्रीमती ममता सिंह ने कहा हम सारंगढ़ जनपद के हर पात्र परिवार को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-सीमा में लक्ष्य पूरा किया जाएगा।”*
उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत मैदानी क्षेत्रों में प्रति आवास 1.20 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। हितग्राहियों में ST, SC, Others वर्ग के सभी पात्र परिवार शामिल है
