भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा वोट चोरी के बहाने घुसपैठियों की वकालत कर रहा विपक्ष

सुमीत शर्मा ने कहा कि युवाओं को इस पूरे खेल को समझना होगा।
रायगढ़ । विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार सहित चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने करारा जवाब देते हुए कहा कांग्रेस का यह हुड़दंगी गिरोह हार की हताशा को छुपाने तिरंगे की आड़ में छुपकर देश के लोकतंत्र को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।
विपक्ष द्वारा वोट चोरी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सुमीत शर्मा ने कहा कि युवाओं को इस पूरे खेल को समझना होगा। 9 फरवरी 2025 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था Twenty one million dollars for voter turnout in India! What do we need to spend 21 million for voter turnout in India? यानि भारतीय मुद्रा में सैकड़ों करोड़ रुपये।
उन्होंने सवाल उठाया कि यूएसएड (USAID) के जरिए सैकड़ों करोड़ रुपये भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के नाम पर क्यों खर्च किए जा रहे हैं? भारत में तो वोटर बनने के लिए एक रुपया भी नहीं लगता, सिर्फ आवेदन देना होता है। तो फिर ये सैकड़ों करोड़ कहाँ खर्च हो रहा था? भारत में वोटर टर्नआउट बढ़े इससे किसको लाभ मिलता ? और जब अब वोटर लिस्ट की छंटनी शुरू हुई है तो सबसे ज्यादा दर्द किसके दिल में हो रहा है, ये साफ समझा जा सकता है।
सुमीत शर्मा ने वोट चोरी के झूठे आरोप से जुड़े कुछ फैक्ट रखते हुए युवाओं से आग्रह किया कि वे सभी फैक्ट्स को कनेक्ट करे।पहला फैक्ट्स 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेता बांग्लादेश के अखबार ‘डेली स्टार’ में आर्टिकल लिखा था कि ‘Modi has to go’। चुनाव भारत में हो रहे थे, तो बांग्लादेश के अखबार में आर्टिकल क्यों?
दूसरा फैक्ट्स 2024 के चुनाव में सबसे बड़ी रिकॉर्ड जीत असम की धुबरी सीट पर कांग्रेस के रकीबुल हसन 10 लाख 25 हजार वोटों से जीते। वही धुबरी जिसे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मिनी बांग्लादेश कहते हैं, जहाँ सबसे ज्यादा घुसपैठ हुई है।
तीसरा फैक्ट्स जब बंगाल में SIR शुरू हुआ तो वीडियो सामने आया, सैकड़ों लोग बांग्लादेश बॉर्डर पर खड़े होकर कह रहे हैं हमें उस तरफ जाने दो, और खुद बता रहे हैं कि हम 4-4 बार वोट डाल चुके हैं।
चौथा फैक्ट्स बांग्लादेश का सांसद अख्तर हुसैन उनकी संसद में कहता है कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बन गई तो हमारे लोग बड़ी संख्या में वापस आने लगेंगे। अब ट्रम्प के 21 मिलियन डॉलर वाले बयान को इन चार फैक्ट्स से कनेक्ट करिए, युवा साथी समझ सकते है कि विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगाकर क्या चाहता है। आखिर विपक्ष क्यों चाहता है कि बिना किसी बाप-दादा के लिंक के, बिना किसी कागज के भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़ जाना चाहिए। ये फर्जी और घुसपैठिए वोटरों के दम पर लोकतंत्र की हत्या करना चाहते थे।
सुमीत शर्मा ने आंकड़े रखते हुए कहा कि SIR के तहत काटे गए जिन 13 करोड़ मतदाताओं की बात हो रही है, उसमें 2 करोड़ 48 लाख लोग मृत हैं, जो मर चुके हैं। क्या मृत लोगों को भी वोटर बनाकर रखना चाहिए? 6 करोड़ लोग डुप्लीकेट हैं, 1 करोड़ डिस्प्लेस्ड हैं, जिनका दो जगह वोट है। और सबसे बड़ा – 3 करोड़ वोटर Non-Traceable हैं, जिनका पता ही नहीं है कि हैं कहाँ, पर कांग्रेस कहती है उनका भी वोट होना चाहिए।
युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा ने कहा जब देश में जांच हुई तो 5 करोड़ 80 लाख फर्जी राशन कार्ड निकले, 4 करोड़ 45 लाख फर्जी मनरेगा मजदूर निकले, 4 करोड़ 9 लाख फर्जी LPG कनेक्शन निकले। तो क्या ये संभावना नहीं है कि ये 3 करोड़ नॉन-ट्रेसेबल वोटर ही वो हैं जिनके दम पर इस लोकतंत्र को खाया जा रहा है?
सुमीत शर्मा ने विपक्ष को लबरा बताते हुए कहा हाल में संपन्न उपचुनाव में नगर निगम के चुनाव बैलेट से भी हुए हैं, 42 में से 34 सीटें भाजपा-एनडीए को मिलीं। अगर EVM मैनेज थी तो बैलेट में कैसे जीत गए उन्होंने पूछा कि सभी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट बाकायदा वोटर लिस्ट पर साइन करते है। उसके बाद सभी दलो के काउंटिंग एजेंट साइन करते है। यह सब कुछ CCTV फुटेज में मौजूद है ।
अगर साइन नहीं किए तो आपत्ति दर्ज क्यों नहीं की? कांग्रेस कहती थी EVM में कोई भी बटन दबाओ वोट भाजपा को जाता है। इस झूठे एवं काल्पनिक आरोप सही मान भी लें कि EVM मैनेज थी, तो किसी को वोटर लिस्ट मैनेज करने की जरूरत ही क्या थी? ये दोनों आरोप एक साथ कैसे चल सकते हैं? इसका मतलब साफ है कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। देश में मोदी प्रदेश में विष्णु देव साय रायगढ़ में ओपी चौधरी के विकास बिजन को कोसते हुए जनता को भ्रमित करना ही विपक्ष का असली एजेंडा है।
