पेड़ में रस्सी में झूलती मिली युवक युवती कि लाश

पुलिस को प्रेम प्रसंग का मामला होनें का संदेह, छाल क्षेत्र के पानीखेत – ऐडु के बीच पुलिया के नीचे मिली लाश
रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थना क्षेत्र से लगे छाल थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे एक युवक और युवती ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
ग्रामीणों के बताये अनुसार पानीखेत गॉव से एडू जाने वाले रास्ते में बने नये पुलिया के पास रस्सी से झूलती लाश के मिलने से गॉव और आसपास में सनसनी फैल गई है। घटना स्थल पर दो मोबाइल मिला है। घटना कि सुचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। ग्रामीणों के बताये अनुसार युवक का नाम रामकुमार अगरिया मुंडीबहरी व युवती का नाम विक्की अगरिया पिता प्रताप अगरिया पानीखेत थाना पूंजीपथरा बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस को संदेह है कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। हालांकि पुलिस इस मामले में हर पहलू को जांच में लेकर कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।
