Raigarh News

पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस जाँच में जुटी

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोढ़ा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम फरकानारा निवासी लगभग 30 वर्षीय खुलेश्वर राठिया के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही अपने मामा के घर चोढ़ा आया हुआ था।घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार खुलेश्वर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था, जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button