CG NewsCrime NewsRaigarh Newsरायगढ़

Crime News : टांगी से  युवक पर जानलेवा हमला : मोबाइल लूट कर फरार था आरोपी , मुख्य आरोपी के साथ एक बालक पकड़ाया 

“ऑपरेशन क्लीन हंट” में हत्या का प्रयास और लूट के मामले में पुसौर पुलिस की कार्रवाई

ससुराल में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, शिनाख्त परेड के  बाद जेल दाखिल

रायगढ़। हत्या का प्रयास और लूट के मामले का पांच महीने से फरार आरोपी अंततः अपने ससुराल में पकड़ा गया। मामले में में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों की पता तलाश में चलाये जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” में थाना पुसौर पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं लूट के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए जम्मू में आरोपी की तलाश करते मुख्य आरोपी प्रकाश सिदार (27 वर्ष) को उसके ससुराल में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Crime News, raigarh News, hatya aur loot ka prayas, tangiya se janaleva hamla, mobile loot kar farar tha aaropi, pusaur police ne kiya girftar,

बताया जाता है कि मामले में 11.03.2026 को ग्राम पुजेरीपाली, थाना चंद्रपुर (जिला सक्ती) निवासी सुद्धराम सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र कृष्णा सिदार 10 मार्च 2025 की रात घर से बाहर गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अगले दिन सुबह सूचना मिली कि रावनखोंदरा के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की है।

कुछ समय बाद घायल अवस्था में कृष्णा सिदार घर पहुंचा और बेहोश हो गया। उसके सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुसौर थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 52/2025 धारा 118(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों एवं घायल के बयान दर्ज किए। मेडिकल दस्तावेजों एवं चिकित्सकीय राय में स्पष्ट हुआ कि घायल के सिर एवं मस्तिष्क पर लगी चोट जीवन के लिए अत्यंत संकटापन्न थी तथा समय पर उपचार नहीं मिलने पर उसकी मृत्यु अथवा गंभीर मस्तिष्क क्षति हो सकती थी। चिकित्सकों ने चोटों को गंभीर प्रकृति का बताया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने घायल पर टांगी से जानलेवा हमला कर उसका मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल लूट ली थी, जिस पर प्रकरण में धारा 109(1), 311 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं जोड़ी गईं।

Crime News, raigarh News, hatya aur loot ka prayas, tangiya se janaleva hamla, mobile loot kar farar tha aaropi, pusaur police ne kiya girftar,

विवेचना के दौरान पुलिस टीम को प्रकाश सिदार के द्वारा घटना कारित करने की जानकारी मिली, आरोपी अपना ग्राम लिटाईपाली का घर बेचकर फरार हो गया था । एसएसपी श्री शशि मोहन के निर्देशन पर पुलिस टीम आरोपी प्रकाश सिदार के लोकेशन पर जम्मू रवाना किया गया । जहां पतासाजी दौरन आरोपी प्रकाश के उसके ससुराल ग्राम बड़े भंडार जाने की जानकारी मिली।

तत्काल जम्मू गई टीम ने थाना प्रभारी को सूचना दी गई जिसके बाद आरोपी को उसके ससुराल बड़े भंडार में हिरासत में लिया गया जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर वारदात में विधि से संघर्षरत बालक के भी संलिप्तता बताई । दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद तहसील न्यायालय पुसौर के माध्यम से कराई गई शिनाख्त परेड में घायल कृष्णा सिदार ने दोनों की पहचान की। मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने लूटा गया वीवो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG-13 Y-5024 बरामद की। घटना में प्रयुक्त टांगी पूर्व में थाना के अन्य प्रकरण में जब्त होना पाया गया।

Crime News, raigarh News, hatya aur loot ka prayas, tangiya se janaleva hamla, mobile loot kar farar tha aaropi, pusaur police ne kiya girftar,

अपराध में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी प्रकाश सिदार पिता स्व. खेमराज सिदार, उम्र 27 वर्ष, निवासी लिटाईपाली, थाना पुसौर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

मामले में आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी कार्रवाई में निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक चन्द्रहास नायक, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा और दिलीप सिदार की अहम भूमिका रही है ।

क्या कहते हैं एसएसपी शशि मोहन सिंह

“लूट जैसे संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस त्वरित एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई कर रही है। अपराधियों को किसी भी परिस्थिति में कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।”

नाम आरोपी – प्रकाश सिदार पिता स्व. खेमराज सिदार उम्र 27 वर्ष साकिन लिटाईपाली थाना पुसौर जिला रायगढ़ (छ.ग.) ,विधि से संघर्षरत बालक।

Crime News, raigarh News, hatya aur loot ka prayas, tangiya se janaleva hamla, mobile loot kar farar tha aaropi, pusaur police ne kiya girftar,

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button