CG NewsCrime NewsRaigarh Newsरायगढ़

अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच पर क्रिकेट सट्टा :  अजय कोल्ड्रिंक्स एंड पान सेंटर से पकड़ा गया आरोपी हेमंत बत्रा, रोहित अग्रवाल और मन्नू की तलाश

आरोपी से दो एप्पल मोबाइल, 2,000 नगद जब्त; JMDBET.com पर सक्रिय आईडी मिली

UPI से लेनदेन, मुख्य खाईवाल के लिए काम करने की स्वीकारोक्ति

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा सिंडिकेट की कड़ियाँ खंगाल रही पुलिस

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान व कनाडा के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा नोट कर रहे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जमुनाईन चौक चक्रधरनगर रायगढ़ स्थित *“अजय कोल्ड्रिंक्स एवं पान सेंटर”* में हेमंत बत्रा नामक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन हार-जीत पर रूपयों का दांव लगवा रहा है। सूचना मिलते ही साइबर थाना और चक्रधरनगर थाना की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां हेमंत बत्रा अपने दुकान में बैठकर दो मोबाइल फोन के जरिए मैच पर बॉल टू बॉल ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाया गया।

पूछताछ में आरोपी हेमंत बत्रा ने क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह *हिमालया हाईट्स चक्रधरनगर रायगढ़ निवासी रोहित अग्रवाल* के साथ मिलकर यह कार्य कर रहा था तथा सट्टा की रकम यूपीआई के माध्यम से प्राप्त की जाती थी। *संपूर्ण लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नु निवासी रायगढ़* के लिए किया जाना बताया गया है। आरोपी के कब्जे से *एक एप्पल आईफोन 13 प्रो, एक एप्पल आईफोन 12 तथा नगद 2,000 (कुल 52,000) जप्त* किए गए हैं। मोबाइल की जांच में क्रिकेट सट्टा वेबसाइट “JMDBET.com” पर सक्रिय आईडी संचालित होना पाया गया।

पुलिस ने *आरोपी हेमंत बत्रा पिता अजय कुमार बत्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़* के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में *अन्य आरोपी रोहित अग्रवाल और मन्नु* की पहचान कर ली गई है, दोनों फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी, ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में एएसआई नंदू सारथी(साइबर थाना), प्रधान आरक्षक संजय तिवारी तथा प्रधान आरक्षक कारुणेश राय(साइबर थाना) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button