Raigarh News

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत व समाधान समारोह के लिये हुई समन्वय बैठक

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ के दिशा-निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 21, 22 एवं 23 अगस्त को भारत के माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित समाधान समारोह-2026 विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तहसील अधिवक्ता संघ, घरघोड़ा के बार रूम में समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में माननीय विशेष न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी, माननीय अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा, एवं न्यायाधीश दामोदर प्रसाद चंद्रा, न्यायाधीश सुश्री प्रीति झा, व न्यायाधीश श्रीमती मिनी ठाकुर, तहसील अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्ता, प्रतिधारक अधिवक्ता एवं तालुका घरघोड़ा के समस्त पैरालीगल वालिंटियर्स (च्स्टे) उपस्थित रहे।
बैठक में जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों, प्री-लिटिगेशन एवं अन्य समझौतायोग्य प्रकरणों के अधिकाधिक निराकरण, पात्र मामलों की पहचान तथा पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु प्रेरित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी अधिवक्ताओं एवं पैरालीगल वालिंटियर्स से विशेष लोक अदालत एवं ष्समाधान समारोह-2026 को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button