स्वस्थ्य पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय के मुख्यातिथ्य मे मितानिनों का हुआ सम्मान
स्वस्थ्य पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय के मुख्यातिथ्य मे मितानिनों का हुआ सम्मान
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय स्वस्थ्य पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन में शामिल हुए। यह सम्मेलन विशेष रूप से मितानिन कार्यक्रम को समर्पित था, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में मितानिन बहनों ने भाग लिया।अपने संबोधन में संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि —
“जमीनी स्तर पर यदि कोई स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचा रहा है, तो वह हमारी मितानिन बहनें हैं। उनका समर्पण और सेवा भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।”
उन्होंने मितानिनों द्वारा टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता, स्वच्छता अभियान और आपात स्वास्थ्य सहायता में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। अंत में पाण्डेय जी ने सभी मितानिनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में मितानिन कार्यक्रम का योगदान अतुलनीय है।
