Raigarh News

जुए के खिलाफ लगातार कार्रवाई, थाना पुसौर और पूंजीपथरा में 5 जुआरी गिरफ्तार

नगदी रूपये, 2 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जुआ सामग्री जब्त
पूंजीपथरा पुलिस ने प्लांट के पास स्टाइगर जुआ खेलाते दो आरोपियों को पकड़ा
छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत आरोपियों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम कठली में खुड़खुड़िया (झंडी-मुंडी) जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई है तथा पूंजीपथरा पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर से जुआ खेलाते दो जुआरियों को पकड़ा गया है ।

पुसौर पुलिस की रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

17 जुलाई को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कठली के बड़े तालाब की मेड़ पर खुड़खुड़िया गोटी से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि दिनेश कुमार चौधरी (35 वर्ष), उमाकांत निषाद (25 वर्ष) एवं कमलेश निषाद (19 वर्ष) निवासी ग्राम कठली को मौके से गिरफ्तार किया गया।

रेड में नगदी, बाइक, मोबाइल और जुआ सामग्री जब्त

रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी दिनेश कुमार चौधरी के कब्जे से 380 नगद, एक हीरो मोटरसाइकिल एवं एक वीवो मोबाइल, आरोपी उमाकांत निषाद के कब्जे से 220 नगद तथा आरोपी कमलेश निषाद के कब्जे से 400 नगद एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अतिरिक्त मौके से 6 नग खुड़खुड़िया गोटी, 6 नग झंडी-मुंडी पट्टी तथा एक बांस की टोकरी भी जब्त की गई। इस प्रकार कार्रवाई में कुल 1,000 नगद, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन एवं जुआ सामग्री जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, प्रधान आरक्षक श्याम महंत, आरक्षक कमलेश कुमार निराला, उमाशंकर सिंह, भगतराम टंडन एवं अमित नट की सराहनीय भूमिका रही।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button