spot_img

Latest Posts

पेट्रोल-डीजल पम्पों पर कांग्रेस ने धरना व विरोध प्रदर्शन किया

रायगढ़। पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस द्वारा पेट्रोल पंपों के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन पर मध्य ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में स्टेशन चौक व सत्तीगुड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों का प्रतीकात्मक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
उक्त विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जनों ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखे हुए तख्ती लेकर और पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल पंप पर आए ग्राहकों से पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों पर संवाद करते उनकी प्रतिक्रिया लिया गया जिसपर अधिकाधिक ग्राहकों ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर रोष जाहिर करते हुए भाजपा सरकार के गलत नीतियों का खुलकर आक्रोश व्यक्त किया ।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सराफा (सोना-चांदी) की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम नागरिक को भयंकर आर्थिक संकटों से सामना करना पड़ रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण दैनिक आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं प्रत्येक घर का बजट बिगड़ता जा रहा है घर चलाने में लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिससे जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के गलत नीतियों से उत्पन्न ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और भाजपा सरकार के गलत नीति,निर्णय से बढ़े कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं ।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss