Raigarh News

सारंगढ में चला वृहत विद्युत विच्छेदन अभियान, विद्युत विभाग ने वसूले 26.1 लाख रूपए

सारंगढ़ आज अधीक्षण अभियंता  गुंजन शर्मा  के निर्देश के परिपालन में  सारंगढ़ संभाग में वृहद स्तर पर लाइन विच्छेदन किया गया । जिसमे पूरे सर्कल के सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं से साथ कुल 10 टीम का गठन किया गया । कुल 191 बकायादार उपभोक्ताओं की जिनकी राशि 28.73 लाख की राशि का लाइन विच्छेदन किया गया । कुल 114 उपभोक्ताओं से 26.01 लाख की.बकाया राशि वसूली की गई ।यह कार्यवाही सारंगढ़ संभाग में किया गया जिसमें पूरे सर्कल के कनिष्ठ और सहायक अभियंता उपस्थित थे। साथ ही बिजली चोरी करते उपभोक्ताओं का धारा 135/138 के तहत प्रकरण भी बनाया गया है।  मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट भी प्रदान किया गया है। आगे भी ऐसे मास डिस्कनेशन का कार्यक्रम होते रहेगा। इसलिए उपभोक्ताओं से निवेदन है कि बिजली बिल का भुगतान समय से करें ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button