Raigarh News

कलेक्टर  पद्मिनी भोई साहू  की वेंडर्स को दो टूक- ‘इंस्टॉलेशन  मे प्रगति लाएं नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी’, बैंकर्स को लोन आसान करने के निर्देश दिया गया 

कलेक्टर  पद्मिनी भोई साहू  की वेंडर्स को दो टूक- ‘इंस्टॉलेशन  मे प्रगति लाएं नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी’, बैंकर्स को लोन आसान करने के निर्देश दिया गया
सारंगढ़ जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के कलेक्टर  पद्मिनी भोई  साहु, विद्युत विभाग के अधिकारी  पी. सी. महानंदा, श्री व्ही. एस. ठाकुर, एल डी एम  राजपूत ,बैंक प्रतिनिधियों एवं वेंडर्स ने सहभागिता की। कलेक्टर के निर्देशानुसार  योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर  ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है, ऐसे में इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी वेंडर्स को निर्देशित किया कि वे जिले में सौर पैनल इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी लाएं तथा  इंस्टॉलेशन का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य पूर्ण करें।
साथ ही चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले वेंडर्स के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी अथवा ब्लैक लिस्ट करने के लिए अनुशंसा की जायेगी। बैठक में बैंक प्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया गया कि हितग्राहियों के लिए ऋण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाया जाए, ताकि पात्र आवेदकों को समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध हो सके। जिला  अधिकारियों को योजना की नियमित एवं कड़ी मॉनिटरिंग करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
कार्यपालन अभियंता पी. सी. महानंदा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। बैंक ऋण की आसान किश्तों की सुविधा उपलब्ध हैं। 1 किलोवाट सोलर प्लांट से प्रतिमाह लगभग 120 यूनिट, 2 किलोवाट से 240 यूनिट तथा 3 किलोवाट प्लांट से लगभग 360 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button