Raigarh News
रेडक्रास समिति के सदस्यों द्वारा सुपोषण चौपाल एवं न्यौता भोज कार्यक्रम आयोजित
रेडक्रास समिति के सदस्यों द्वारा सुपोषण चौपाल एवं न्यौता भोज कार्यक्रम आयोजित


सारंगढआज आंगनबाड़ी केंद्र कुटेला एवं आंगनबाड़ी केंद्र भोजपुर में ‘सुपोषण चौपाल’ के अंतर्गत ‘न्यौता भोज कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय, सारंगढ़ के प्राचार्य व रेडक्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डॉ एल एस पटेल द्वारा बच्चों को पौष्टिक आहार भोज प्रदान किया गया।इसी क्रम में आगंनबाडी केंद्र अमेठी में राज्य प्रतिनिधि लिंगराज पटेल व आंगनबाडीं सांरगढ में सरंक्षक सदस्य नत्थूलाल केडिया द्वारा न्योताभोज का आयोजन किया गया ।
