Raigarh News

सड़क दुर्घटना में मृतक के वारिस के लिए दावा निपटान आयुक्त डॉ कन्नौजे ने किया 2 लाख स्वीकृत

*सड़क दुर्घटना में मृतक के वारिस के लिए दावा निपटान आयुक्त डॉ कन्नौजे ने किया 2 लाख स्वीकृत*

सारगढ़-बिलाईगढ़, 8 अप्रैल 2026/कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त डॉ संजय कन्नौजे ने हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना में घोर उपहति के लिए मोटर वाहन अधिनियम प्रावधानों के तहत मृतक महादेव रात्रे की पत्नी सावित्री रात्रे निवासी सुवाताल तहसील सारंगढ़ के लिए क्षतिपूर्ति के रूप में रूपये दो लाख मंजूर किया है। यह दुर्घटना ग्राम हिर्री व सुवाताल के मध्य मेन रोड पर 13 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जिसमें महादेव रात्रे की मृत्यु अज्ञात वाहन के ठोकर मारकर भागने (हिट एण्ड रन) केस में हुई।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button