आत्मानंद नटवर स्कूल मंे बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

रायगढ़। रायगढ़ में आत्मानंद शासकीय नटवर इंग्लिश मिडियम स्कूल के प्रायमरी की कक्षाओं के लिए शिक्षकों की कमी है। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है और इस कारण अब पालकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार को काफी संख्या में पालक कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन सौंपकर शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग की है।
कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन मंे बताया गया है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश लॉटरी के माध्यम से आत्मानंद शासकीय प्राथमिक विद्यालय नटवर स्कूल में कराया है। बच्चों का चयन होने के बाद भी आज तक स्कूल में शिक्षक उपलब्ध नहीं होने के कारण नियमित शिक्षण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध मंे अभिभावकों द्वारा स्कूल के प्राचार्य से चर्चा की गई, तो उनके द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ज्ञापन में यह भी बताया कि स्कूल में शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है। जल्द ही शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई, तो बच्चों का पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित होने के साथ ही उनके भविष्य पर प्रभाव पड़ेगा। अभिभावकों ने जल्द ही स्कूल में शिक्षक की पदस्थपना करने की मांग की है।
1 कमरे में 2 कक्षाएं लग रही
यह भी बताया जा रहा है कि कई बार ऐसा भी देखा गया है कि शिक्षकांे की कमी के कारण एक कमरे में दो कक्षाएं लगाई जाती है। साथ ही उसमें भी एक-दो कक्षा के बाद कोई पढ़ाने तक नहीं पहुंचता। वहीं पालकों का कहना है कि इंग्लिश मिडियम स्कूल में पढ़ाने के लिए बच्चों को भर्ती कराया गया था, लेकिन इनकी पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।
जानकारी होता तो कभी एडमिशन नहीं कराते
रीना शर्मा ने बताया कि जब आत्मानंद नटवर स्कूल मंे 16 तारीख को अपने बच्चें का एडमिशन कराई, तो स्कूल से बताया गया कि एडमिशन कंपलीट हो गया है। अपने बच्चे का टीसी निकलवा लिजिए। तब टीसी निकलवा लिया गया, लेकिन 15-20 तारीख हो गया, लेकिन वहां शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि टीचर आएंगे तो ग्रुप मंे मैसेज डालेंगे। एडमिशन के समय अगर बता दिया जाता कि टीचर नहीं हैं तो हम अपने बच्चे का एडमिशन यहां नहीं कराते। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि स्कूल में शिक्षक उपलब्ध कराया जाए ताकि बच्चों को स्कूल भेजा जा सके।
