CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम’ प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ 

महापौर ने नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ 

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। समर्पण सेवा समिति रायगढ़ के मार्गदर्शन में आज, 17 फरवरी 2026 को नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया है। यह प्रदर्शनी संघ की 100 वर्षों की यात्रा में पड़ाव रूपी पंचपरिवर्तन,भारतीय कुटुंब व्यवस्था एवं वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के गौरवशाली अवसर पर प्रदर्शित की जा रही है।

6 भ में कुटुंभ व्यवस्था का चित्रण :
इस प्रदर्शनी का मुख्य केंद्र ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था’ और ‘पंच परिवर्तन’ है। इसके माध्यम से भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और 6 भ में कुटुंभ व्यवस्था को चित्रों और विवरणों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया । साथ ही, वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विशेष दीर्घा भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र  बनी है,जिसके साथ संविधान की मूल प्रति सनातन परम्परा के वेद/पुराण भी प्रदर्शित किए गए है।

कार्यक्रम का विवरण :
प्रदर्शनी की अवधि: 17 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक।
दैनिक समय:  प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक।
सांय 04:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक।
स्थान: नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, रायगढ़ (छ.ग.)।


आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता, विद्यार्थियों और प्रबुद्ध नागरिकों  प्रमुख जन से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ के साक्षी बनें।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button