CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण के अपर आयुक्त ने रायगढ़ डिविजन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, इतवारी बाजार आक्सीजोन का कार्य पूर्णता की ओर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण के अपर आयुक्त अजीत सिंह पटेल एवं विकास मंडल बिलासपुर के द्वारा डिवीज़न रायगढ़ में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया । साथ ही साथ संभागीय और संपदा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के वेतन रोकने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने सख़्त निर्देश दिए ।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण के अपर आयुक्त अजीत सिंह पटेल एवं विकास मंडल बिलासपुर के अधिकारी ने गुरुवार को रायगढ़ डिविजन में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य ऑक्सी जोन इतवारी बाज़ार , राजीव नगर, कॉलोनियों का उन्नयन का कार्य और केलो रिवर फ्रंट का प्रस्तावित कार्य की समीक्षा और निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

बताया जाता है कि रायगढ़ शहर में इतवारी बाजार आक्सीजोन निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जिससे आने वाले दिनों में इस आक्सीजोन के जल्द ही लोकार्पण होने और नगर निगम प्रशासन को हैण्ड ओव्हर करने की संभावना बढ़ गई है। इतवारी बाजार आक्सीजोन का निरीक्षण करने के पश्चात छत्तीसगढ़ गृह निर्माण के अपर आयुक्त अजीत सिंह पटेल एवं विकास मंडल बिलासपुर के अधिकारियों ने परिवहन विभाग के ई ट्रैक निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

बताया जाता है कि परिवहन विभाग की ई ट्रैक कार्य में कार्य में गुणवत्ता के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने पर भारी नाराजगी व्यक्त की गई । संबंधित ठेकेदार के भुगतान में कटौती करने और सहायक अभियंता और उप अभियंता को कारण बताओ सूचना जारी करने हेतु निर्देशित किया गया । परिवहन विभाग के अंतर्गत रायगढ़ में ई ट्रैक और कार्यालय निर्माण सहित सभी कार्यो को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्वक करने हेतु निर्देशित किया ।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button