Raigarh News

बारातियों से भरी कार पेड़ से टकराई, आठ घायल

रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगुरसिया के पास बुधवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक अनियंत्रित इको कार सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात चंद्रपुर के कुंदरुझांज गांव से ओडिशा के हिमगिरि थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वनाथपुर जा रही थी। इसी दौरान बंगुरसिया के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया और कार सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि पांच लोगों की स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा है कि इको कार में महिलाएं और बच्चियां भी सवार थीं, जिससे हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button