Raigarh News

कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार गंभीर

रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र में आज तडक़े तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा जाने की घटना में कार चला रहे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार अन्य को गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम कर्रापाली अडभार के रहने वाले पांच ग्रामीण कन्हैया लाल बंजारे 50 साल, अंजली बंजारे 22 साल, ललिता बंजारे 45 साल, भास्कर बंजारे 12 साल, बसंत बघेल 13 साल, ये सभी लोग बीती रात अंबिकापुर से वापस अपने गांव लौट रहे थे, बताया जा रहा है कि आज तडक़े करीब 3 बजे जब वे खरसिया क्षेत्र के ग्राम देहजरी के पास पहुंचे ही थे कि कार चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे कार सडक़ किनारे एक पेड से जा टकराई। इस घटना में कार चला रहे कन्हैया लाल बंजारे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं चार अन्य को चोट आई है।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए कुछ घायलों को खरसिया के निजी अस्पताल के अलावा गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button