अशोका पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन
अशोका पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन
आज दिनाँक-01/02/2026(रविवार) को स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की ओर से कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑफ नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फ़ॉर स्कूल एडुकेशन विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में मान. उन्नति जोशी (प्राचार्य बाल भारती पब्लिक स्कूल सुंदरगढ़ ओडिशा) एवं मान. शिवकुमार जी आर (व्याख्याता साधुराम विद्या मंदिर रायगढ़)का शुभागमन हुआ।कार्यशाला का शुभारंभ आगंतुक महानुभावों के द्वारा माता सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यशाला में अशोका विद्यालय के साथ साथ श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल डभरा से भी शिक्षकों ने भाग लिया।जहाँ मास्टर ट्रेनरों ने बहुत ही सहज व सरल ढंग से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना अनुभव साझा किया।संस्था के प्राचार्य श्री जे. मिश्रा ने आगंतुक महानुभावों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए आगे भी इसी तरह के प्रशिक्षण कार्यशाला में अपना सहयोग प्रदान करते रहने की बात कही।अंत में विद्यालय के उप प्राचार्या श्रीमती प्रीति अवस्थी ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षण कार्यशाला के समाप्ति की घोषणा की।
