Raigarh News
जांच और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने 6 अप्रैल को बरमकेला में होगा शिविर
*जांच और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने 6 अप्रैल को बरमकेला में होगा शिविर*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 अप्रैल 2026/ दिव्यांगता प्रमाण पत्र से वंचित दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए आगामी 6 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में जिला मेडिकल बोर्ड का शिविर होगा। इसमें आँख, हड्डी, कान, नाक, गला, आदि के डॉक्टर मौजूद होंगे। ऐसे दिव्यांग जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र अब तक नहीं बन पाया है, वे बरमकेला में शिविर का लाभ लेकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बना सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, दिव्यांग दिखाई दे रहा है ऐसा फोटो लाना होगा।
