Raigarh News

*ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि के मुद्दे पर CAIT की पहल सराहनीय : रतन शर्मा*

*ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि के मुद्दे पर CAIT की पहल सराहनीय : रतन शर्मा*

*राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का पहल स्वागतेय*

बरमकेला । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा व्यापार अनुज्ञापन (ट्रेड लाइसेंस) शुल्क वृद्धि के संबंध में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से की गई पहल का स्वागत करते हुए कैट सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने इसे प्रदेश के व्यापारी हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
रतन शर्मा ने कहा कि व्यापार अनुज्ञापन शुल्क में की गई वृद्धि को लेकर प्रदेश भर के छोटे, मध्यम एवं पारिवारिक व्यापारियों में चिंता का माहौल था। ऐसे समय में CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा शासन के समक्ष व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखना सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का व्यापारी वर्ग अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने, रोजगार सृजन एवं राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसलिए किसी भी प्रकार की शुल्क वृद्धि करते समय व्यापारियों की व्यावहारिक परिस्थितियों एवं आर्थिक क्षमता को ध्यान में रखना आवश्यक है।
रतन शर्मा ने उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुनने तथा शुल्क संरचना की पुनर्समीक्षा के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिए जाने का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शासन व्यापारी हितों को प्राथमिकता देते हुए ऐसा संतुलित एवं व्यावहारिक निर्णय लेगा जिससे व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिले और छोटे व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न बढ़े।
उन्होंने कहा कि CAIT लगातार व्यापारियों की आवाज बनकर उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है और भविष्य में भी व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के समाधान हेतु इसी प्रकार सकारात्मक प्रयास जारी रखेगा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button