spot_img

Latest Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में समावेशी विकास और जनकल्याण का बजट : महापौर जीवर्धन चौहान, बजट पर रायगढ़ महापौर की प्रतिक्रिया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि यह बजट ज्ञान और गति के बाद अब संकल्प के समावेश का प्रतीक है। इस बजट में प्रदेश की जनता के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि बजट में चिकित्सा सुविधा और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक प्रावधान किए गए हैं, वहीं बेटियों और माताओं के सशक्तिकरण के लिए भी महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है। साथ ही प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की विशेष पहल की गई है, जिससे कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी।

महापौर श्री चौहान ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विकास की नई आयाम लिखी जायेगी, जिससे इन क्षेत्रों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के तहत नगरीय निकायों के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे शहरों में आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
महापौर ने इस जनहितैषी, कर्मचारी हितैषी और दूरदर्शी बजट के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss