Raigarh News

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय को कई जनहित के मुद्दों से कराया अवगत,अध्यक्ष ने निराकरण का दिया आश्वासन

*सारंगढ आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय भुषण पांडे  से उनके निवास पर आत्मीय भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया।*
*अध्यक्ष ने अत्यंत आत्मीयता एवं सहजता के साथ हमारी बातों को सुना तथा आश्वस्त किया कि क्षेत्रहित में जब भी, जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।*
*इस दौरान उन्होंने किंकारी जलाशय में निर्मित रेस्ट हाउस तथा आमाकोनी बांध के समीप स्थित रेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार हेतु करोड़ों रुपये की स्वीकृति सहित क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी भी साझा की। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में पर्यटन, आवागमन एवं जनसुविधाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।*
*भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।*
*इस अवसर पर जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी  चूड़ामणि पटेल , जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी  चिंतामणि साहू , जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  राधामोहन पाणिग्राही , पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष  राजकिशोर पाणिग्राही , मिलन साहू , सालर किसान मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।*
*जनसेवा क्षेत्र का विकास और संगठन की मजबूती इन्हीं संकल्पों के साथ निरंतर प्रयास जारी है।*

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button