Raigarh News

नगर भटगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस”स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग”थीम पर आयोजन,सभी उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा*

*नगर भटगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस”स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग”थीम पर आयोजन,सभी उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा*
भटगांव -नगर पंचायत भटगांव में 12 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस धान मंडी प्रांगण भटगांव में आयोजित की गई सर्व प्रथम स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत भटगांव के अधिकारी कर्मचारीयो ने धनवंतरि भगवान एवं महर्षि पतंजलि के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पूजन अर्चन कर अंतरास्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। तत्पश्चात नगर पंचायत भटगांव के अधिकारी कर्मचारीयो ने योग साधकों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया फिर योग शिक्षक ने योगाभ्यास के साथ प्राणायाम अनुलोम विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, वृक्षआसन, भुजंगासन,जैसे योगाभ्यास से होने वाले लाभ को बताता। वहीं उपस्तिथ वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति आध्यात्मिकता और जीवन दर्शन का अमूल्य उपहार है,जो शरीर मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने का कार्य करता है। आज विश्व के करोड़ों लोग योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ्य एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।”योग कर्मसु कौशलम”आदरणीय श्री प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणदाई पहल के परिणाम स्वरूप योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है।आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनी दैनिक दिनचर्या बनाकर स्वस्थ्य जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। आइए हम सभी भी प्रतिदिन योग करने की संकल्प लें और स्वस्थ्य स शक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक प्रबुद्धजन व शासकीय अधिकारी कर्मचारी नगर एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार देवांगन, मंडल अध्यक्ष धीरज दीक्षित, महामंत्री श्यामा साहू, खेलन यादव पार्षद लीलाधर वैष्णव, महादेवा यादव, पप्पू यादव, रामकुमार सिदार, पूर्व एल्डर मेन तुलसी आदित्य, सी एम ओ पटेल,

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button