मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से दाम्पत्य बंधन में बंधे 200 जोड़ों को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ,कलेक्टर संजय कन्नौजे,जिला पंचायत सभापतियों, सदस्यों, सहित जन प्रतिनिधियों ने दिया आशिर्वाद
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से दाम्पत्य बंधन में बंधे 200 जोड़े*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 फ़रवरी 2026/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण सारंगढ़ में 200 जोडों ने सामूहिक विवाह का
किया। अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, कलेक्टर संजय कन्नौजे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, पालक ने वर वधू को आर्शीवाद प्रदान किया। जिल पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल, सदस्य बिनोद भारद्वाज ने सभी वर वधु को विवाह की बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा कि, यह शुभ घड़ी है। सभी वैवाहिक जीवन में खुश रहें, खुशहाल रहें। भगवान सबका कल्याण करें। 200 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे हैं। समाज में विवाह के खर्च ज्यादा है, वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह से राज्य सरकार जिले के सभी पात्र वर वधु को विवाह के बंधन में बंधने के लिए अवसर देता है। कलेक्टर ने 50 हजार रूपये में से 35 हजार की राशि का प्रतीकात्मक चेक वर वधुओं को प्रदान किया, जो उनके बैंक खाता में शासन द्वारा दिया जाएगा।
