Raigarh News

बाबा साहेब के आदर्श समाज को देते हैं नई दिशा”- राधेश्याम राठिया

रायगढ़। भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया चंद्रशेखरपुर (एडु), छाल में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक समानता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने, समान अधिकार देने और मानवता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी देश को एकता, समता और न्याय के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन हर पीढ़ी को शिक्षा, अधिकार और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में बाबा साहेब के जयकारों और श्रद्धा के माहौल के बीच यह आयोजन भव्य और प्रेरणादायक रहा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button