Raigarh News

बरमकेला में एक्सिस बैंक शाखा का शुभारंभ, कैट जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने किया उद्घाटन*

*बरमकेला में एक्सिस बैंक शाखा का शुभारंभ, कैट जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने किया उद्घाटन*

सारंगढ।
व्यापारियों की सुविधा एवं क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में आज बरमकेला में एक्सिस बैंक शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष श्री रतन शर्मा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर थाना प्रभारी बरमकेला, एक्सिस बैंक के अधिकारीगण एवं नगर के सभी प्रमुख व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। फीता काटकर शाखा का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि बरमकेला जैसे व्यापारिक क्षेत्र में बैंक की शाखा खुलने से व्यापारियों को बैंकिंग सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर मिलेंगी, जिससे समय की बचत होगी और व्यापार को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान एक्सिस बैंक प्रबंधन द्वारा सभी व्यापारियों का सम्मान किया गया, जिससे उपस्थित व्यापारियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। व्यापारियों ने बैंक शाखा के शुभारंभ का स्वागत करते हुए कहा कि इससे व्यापारिक लेन-देन सुगम होगा और क्षेत्र में व्यापार विस्तार को बल मिलेगा।
व्यापारियों ने यह भी विश्वास जताया कि एक्सिस बैंक की आधुनिक बैंकिंग सेवाओं से छोटे एवं बड़े व्यापारियों को समान रूप से लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान बरमकेला में बैंक खुलने को लेकर सभी व्यापारियों में खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने एक्सिस बैंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button