Raigarh News

महाकाल के दस नामो को लेने वाला हर संकट से उबर जाता है,पतिव्रता नारी की शक्ति सबसे ऊपर, राधिका किशोरी

सारंगढ़ कमला नगर में आयोजित शिव महा पुराण की कथा के आज छठे दिवस की कथा में वृंदावन से विशेष रूप से पधारी कथा वाचक राधिका किशोरी ने आज भोलेनाथ महाकाल बाबा के नाम स्मरण की शक्ति का वर्णन किया इसके पश्चात उन्होंने सती अनुसूया के सत्तित्व की शक्ति का बखान करते हुए कहा की एक बार त्रिदेव ब्रम्हा विष्णु और महेश ने सती अनुसूया के सतीत्व की परीक्षा लेने के विचार से ऋषि अत्री के आश्रम पहुंचे तथा सती अनुसूया से अनूठी शर्त रखी की जैसे एक बालक को मां स्तन से दूध पिलाती है वैसे ही आप हमे भी कराएं तब एक बार तो सती अनुसूया सोच में पड़ गई पर अपने पतिव्रत सत्तीत्व पर भरोसा करते हुए तीनों को बालक बना दिया और तीनो को  अपने स्तन से दुग्ध पान कराने लगी जब काफी समय बाद भी ब्रम्हा विष्णु और महेश नही लौटे तो माता सती लक्ष्मी व सरस्वती उन्हें खोजते हुए सती अनुसूया के आश्रम पहुंचे और वह तीनो को बालक बना देखा और सती अनुसूया से प्रार्थना किया तब माता ने उन्हें मुक्त किया तथा ब्रम्हा से चंद्र,विष्णु से दत्तात्रेय और शिव से दुर्वासा के रूप में अत्री ऋषि और सती अनुसूया को माता के रूप में स्वीकार किया।आज की कथा का श्रवण जजमान राम प्रकाश कन्हैया सिदार घनश्याम बंसल पुजारी नवजीत उपाध्याय सहित अन्य सैकड़ों भक्तो ने किया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button