Raigarh News

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती भाजपा जिला कार्यालय सारंगढ़ में मनाया गया

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की  जन्म जयंती भाजपा जिला कार्यालय सारंगढ़ में मनाया गया इस अवसर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पानीग्रही श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के समन्वय विस्तृत एवं संपूर्ण जानकारी बताते हुए सभा को संबोधित किया जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल द्वारा शाम को सभा को संबोधित करते हुए बताया कि श्याम प्रसाद ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए जिया वो ही वरिष्ठ नेता वरिष्ठ नेता वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केसरवानी में हिस्ट्री जानकारी श्यामा प्रसाद जी के बारे में बताएं
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहआज हम महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद, दूरदर्शी राजनेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं।
डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
वे मानते थे कि “राष्ट्र सबसे ऊपर है।” इसी भावना के साथ उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया। उनका प्रसिद्ध नारा था—
“एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।”
यह केवल एक नारा नहीं था, बल्कि भारत की एकता और संविधान की सर्वोच्चता के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक था।
इस अवसर पर  जिला भाजपा अध्यक्ष  ज्योति पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय  वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू,जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल महामंत्री अमित तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ खूटे,स्वप्निल स्वर्णकार मुरारी नायक अन्य मोर्चा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित होकर उन्हें जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button