spot_img

Latest Posts

पशुपालन- बकरी पालन के लिए 263 हितग्राहियों को मिला 2 करोड़ का केसीसी लोन*पशुधन विकास विभाग ने पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन में दिया योगदान

 

*पशुपालन- बकरी पालन के लिए 263 हितग्राहियों को मिला 2 करोड़ का केसीसी लोन*पशुधन विकास विभाग ने पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन में दिया योगदान*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अगस्त 2026/कलेक्टर के मार्गदर्शन में पशुधन विकास विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ के उप संचालक डॉ महेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा लगातार पशुपालन को कुल 263 प्रकरणों में 2,07,25,375 रूपये का ऋण केसीसी (एएचडी) प्रदान किया जा रहा है। इससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है एवं आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे है। इस वर्ष मार्च 2026 से जून 2026 के बीच कुल 408 केसीसी (एएचडी) के प्रकरण विभिन्न बैंकों को भेजे गये थे, उसमें से कुल 263 हितग्राहियों को दो करोड़ 7 लाख 25 हजार 375 रूपये का ऋण (लोन) प्रदाय किया गया।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा विकासखण्ड बरमकेला एवं सारंगढ़ के कुल 100 पशुपालकों को गाय पालन केसीसी में 1 करोड़ रूपये से लाभांवित किया गया है। इसी प्रकार बकरीपालन में बरमकेला के 20 बकरीपालक एवं सारंगढ़ 17 बकरीपालकों को 24,28,313 रूपये का लाभ मिला है।

एचडीएफसी बैंक द्वारा पशुपालन केसीसी के 88 प्रकरणों में 53,26,129 रूपये ऋण प्रदाय किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा कुल 33 केसीसी प्रकरण स्वीकृत किये गये हैं। प्रकरण गायपालन उनके भरण पोषण हेतु विकासखण्ड बरमकेला के 18 हितग्राही एवं विकासखण्ड सारंगढ़ के 15 हितग्राहियों को कुल 26,50,848 रूपये कम ब्याज पर केसीसी प्रदाय किया गया है। विकासखण्ड सारंगढ़ के 1 हितग्राही को बैंक ऑफ बड़ौदा से पशुपालन के लिए 2,00,285 रूपये, 1 हितग्राही को बैंक ऑफ इंडिया 1,20,000 रूपये मिला है। इसप्रकार पशुधन विकास विभाग ने पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान दिया है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss