Raigarh News

योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

*योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जून 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगतिरत कार्यों, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और सुशासन तिहार शिविर से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में की गई। इसमें पुल पुलिया, सड़क, विद्युत, पेयजल, वन अधिकार पत्र, पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, नक्शा बटानकन, राशन कार्ड, गिरदावरी जांच, नजूल भूमि, एग्रिस्टेक में किसान पंजीयन, धरती आबा, जल जीवन मिशन, मल्टीविलेज जल आवर्धन, महतारी वंदन ईकेवायसी, जिले के हॉस्पिटल, स्वास्थ्य, जीवनदीप समिति, गर्मी ऋतु के दौरान जिले में पानी की कमी क्षेत्र में जलापूर्ति, पीएमजीएसवाई, किसानों के लिए खाद बीज भंडारण, सहकारी समितियों में मांग और पूर्ति, पेंशन, स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, आंगनबाड़ी, अनुकंपा नियुक्ति, क्रेडा से सोलर हाइ मस्ट लाइट, डीएमएफ आदि बिंदुओं पर अधिकारियों से कलेक्टर ने चर्चा कर विकास कार्यों का समीक्षा किया। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button