30 रोजे के बाद रायगढ़ में भी अकीदत से अदा की गई ईद की नमाज

रायगढ़। रायगढ़ में आज ईद की नमाज घड़ी चौक स्थित कदमी ईदगाह, चांदमारी स्थित ईदगाह और जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में अदा की गई। इससे पहले रमजान के पाक महीनें में मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा 30 दिनों तक रोजे रखकर अपने खुदा की इबादत की जा रही थी। वहीं सप्ताह भर पहले से शहर में सेवइयों की दुकानें भी सज गई और बनारस, कलकत्ता समेत अन्य जगह से अलग अलग क्वालिटी की सेवाई की बिक्री की जा रही थी। ईद के नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
जिले में आज ईद का त्योहार पूरे उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। घड़ी चौक स्थित कदमी ईदगाह, चांदमारी ईदगाह और जामा मस्जिद में हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। रमजान के पूरे महीने रोजा रखकर इबादत करने के बाद ईद के मौके पर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। शहर में एक सप्ताह पहले से ही सेवइयों की दुकानें सज गई थीं, जहां बनारस और कोलकाता सहित विभिन्न जगहों से आई अलग-अलग किस्म की सेवइयों की खरीदारी होती रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चौन की दुआ मांगी।
