Raigarh News

कृष्ण अग्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार, सेफ्टी प्रेस मॉडल को मिला तीसरा स्थान

रायगढ़। जिंदल पब्लिक स्कूल के छात्र कृष्ण अग्रवाल ने नई दिल्ली में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (NLEPC-2026) में तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया है। उन्हें यह सम्मान ‘फ्लिप इलेक्ट्रिक आयरन फॉर चाइल्ड सेफ्टी’ मॉडल के लिए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रदान किया।

कृष्ण के इस मॉडल में ऑटो-फ्लिप तकनीक, 30 सेकंड में स्वचालित बंद होने की सुविधा और चाइल्ड लॉक शामिल हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को गर्म इलेक्ट्रिक प्रेस से जलने की दुर्घटनाओं से बचाना है।

छत्तीसगढ़ से प्रस्तुत लगभग 80 हजार नवाचार विचारों में कृष्ण के मॉडल को शीर्ष 62 में स्थान मिला। उनके प्रोजेक्ट को इंस्पायर मानक-2026 के संकलन में भी जगह मिली है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कृष्ण को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button