Raigarh News

करीब सवा किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़। ऑपरेशन आघात के तहत थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम नवीन कुंजारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री एवं परिवहन के उद्देश्य से लेकर आने वाला है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना लैलूंगा पुलिस टीम द्वारा कुंजारा कॉलेज के पास नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिये का एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर नवीन कुंजारा बस्ती की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह अन्यत्र भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रूपसिंह सिदार पिता स्वर्गीय बुढन साय सिदार, उम्र 65 वर्ष, निवासी नवीन कुंजारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) बताया।
संदेही की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.295 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 64,750 रुपये है, बरामद हुआ। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ को जप्ती पत्रक के अनुसार जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त गांजा बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखना बताया गया। आरोपी रूपसिंह सिदार के विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button