spot_img

Latest Posts

आत्महत्या के लिए उकसाने का फरार आरोपी गिरफ्तार

पहले 7 आरोपी हो चुके गिरफ्तार, शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी
लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले के पुराने और गंभीर प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के वर्ष 2019 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी भानूराम पैकरा उर्फ जमुनाडिहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में 12 मार्च 2019 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गांव में आयोजित पंचायत के दौरान एक युवक के साथ मारपीट, अपमान और प्रताडऩा की गई थी। घटना से मानसिक रूप से टूटे युवक ने अगले दिन अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच में कई व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर थाना लैलूंगा में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान इस मामले में पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।
ऑपरेशनऋतलाश के तहत फरार आरोपियों की पुन: पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों में अपराध में उसकी भूमिका पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss