आमान ने कक्षा 12वीं में 98.6: प्राप्त कर रायगढ़ का मान बढ़ाया

रायगढ़। राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आमान खान ने सी.बी.एस.ई. कक्षा 12वीं में 98.6: प्राप्त कर रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया है। जिसमें से हिस्ट्री में 100, पॉलिटिक साइंस में 98, जियोग्राफी में 99 , इंग्लिश में 98 , इकोनॉमिक्स में 95 तथा फिजिकल एजुकेशन में 98 अंक प्राप्त किए है। प्रारंभ से ही मेघावी रहे आमान ने लगातार विभिन्न कक्षाओं में अपने परसेंट के स्तर को बनाए रखा।
सी.यू.ई.टी. एग्जाम के पश्चात अच्छे कॉलेज के माध्यम से इतिहास में स्नातक होकर प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा जताई है । आमान का प्रिय विषय इतिहास है , तथा वे आर्कियोलॉजी में भी कुछ करने की इच्छा रखते है। समय पाबंद और कठिन परिश्रम, एकाग्रता के साथ अनुशासन को अपने जीवन का आधार स्तंभ बताया है। और उसी भावना को प्रबल रखते हुए आगे का सफर निरंतर जारी है। आमान ने यह उपलब्धि 4दृ5 घंटे खेल के पश्चात हासिल की है। आमान खान ने अपने बाल दिनों से बैडमिंटन में सराहनीय उपलब्धियां हासिल की है, जिसमें अंडर 13 , अंडर 15 , अंडर 17 , अंडर 19 में कई बार रायगढ़ जिला का नाम रोशन किया है। तथा वर्तमान में राष्ट्रीय बैडमिंटन के 44 रैंक पर काबिज है। अपनी खेल उपलब्धियों के कारण आमान कई बार जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त , 26 जनवरी में सम्मानित किए जा चुके है।
रायगढ़ के प्रतिष्ठित, प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी एवं कोच अकरम खान के सुपुत्र है। उनकी माता श्रीमती इशरतजहां समाज शास्त्र से एम.ए. है तथा बड़ी बहन श्रीमती आफिया खान राजनीतिक विज्ञान में संबलपुर यूनिवर्सिटी से ऑनर्स , इग्नू से एम.ए. करते हुए , बी.एड. कर शिक्षिका के रूप में सेवाएं देकर वर्तमान में अपनी शादीदृशुदा जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। आमान खान अपने इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने माता पिता, बड़ी बहन के अलावा अपने मार्गदर्शन देने वाले समस्त शिक्षकों को दिया है। अपने भविष्य की योजनाओं के प्रति सकारात्मक सोच के साथ पूरी तरह निरंतर प्रयत्नशील है।
