Raigarh News

20 माह में पैसा डबल का झांसा देकर ठगी करनेवाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तारज्

सारंगढ़-बिलाईगढ़। 20 माह में पैसा डबल करने और जमा राशि पर 10त्न अनुदान राशि मिलने का झांसा देकर ठगी करनेवाले गिरोह का एक सदस्य अजय लक्ष्मै पिता स्व पुनीराम लक्ष्मे सा छर्रा थाना सारंगढ़ को गिरफ्तारी हुई है।

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक  सुनील शर्मा के द्वारा थाना में पंजीबद्ध प्रकरणों में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने निर्देशित करने पर अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा नारी सम्मान निधि योजना के नाम पर ठगी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दरअसल प्रार्थी मोतिन यादव सा जेवरा एवं अन्य ग्राम के महिलाओं के द्वारा थाना सारंगढ़ आकर शिकायत आवेदन दिया गया था कि अजय लक्ष्मै,दिनेश बंजारे,उत्तम बाई बंजारे और अन्य के द्वारा गांव गांव जाकर बताया गया कि हम लोग छग युवा समाज सुधार समिति नाम से संस्था संचालित करते हैं तथा हमारे संस्था का एक नारी सम्मान निधि योजना है, जोकि शासकीय योजना है जिसमें आप पैसा जमा करोगे तो 20 माह में दुगना मिलेगा तथा प्रति माह जमा राशि पर 10त्न अनुदान राशि मिलेगा एवं अगर आप लोन निकाल कर योजना में जमा करते हैं तो लोन की किश्त भी हमारे संस्था द्वारा जमा किया जायेगा कहकर आसपास गांवों के बहुत लोगों से करीब 2,38,22,260 रु की ठगी किया गया है।

जिसकी शिकायत आवेदन जांच पश्चात आरोपी अजय लक्ष्मै,दिनेश बंजारे, उत्तम बाई बंजारे और अन्य एजेंट के खिलाफ थाना सारंगढ़ में दिनांक 23/07/2026 को अप क्र 351/2026 धारा 318(4) बीएनएस,3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

कायमी पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय लक्ष्मै पिता स्व पुनीराम लक्ष्मे सा छर्रा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को पकडक़र थाना में पूछताछ करने पर ठगी की घटना कारित करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपी अजय लक्ष्मे के कब्जे से ्रञ्जरू कार्ड,बैंक पासबुक,और रजिस्टर को जप्त कर आरोपी को दिनांक 24/7/2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि, नरेंद्र मनहर , प्र आर भँवर काटले ,आर   मिनिकेतन पटेल,अरविंद सिदार,योगेश एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button