Raigarh News
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला का औचक निरीक्षण
बरमकेला, जिले में आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने आज बरमकेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अस्पताल परिसर, उपचार कक्ष, आयुष्मान कार्ड, औषधि वितरण, एक्स-रे मशीन, दंन्त चिकित्सा कक्ष, आयुष कक्ष,नेत्र चिकित्सा, लेबर रुम, नर्सिंग स्टाफ, दवा उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर सेवा देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया और उनके परिजन से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा किया। आईपीडी में एडमिट मरीजों से चर्चा कर वहां उनका “बेहतर इलाज हो रहा है या नहीं, दवाइयां अस्पताल में ही मिलता है या बाहर से खरीदना पड़ता है” कलेक्टर ने जानकारी ली।
बीएमओ अवधेश पाणिग्राही कलेक्टर को जानकारी दी कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बार-बार सिपेज होता है कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने इंजिनियर को सीपेज की समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल के छत में शेड निर्माण का स्टीमेट बनाकर तत्काल भेजने के निर्देश दिए।
सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने बेहतर स्वास्थ्य के सेवा के लिए डाक्टरों को बनाई थी वहीं निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना साथ ही एक जन्म बच्ची को अपने गोद में लेकर भर्ती उसके माता को स्वास्थ्य के बारे में पुछा।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े को भर्ती मरीज अपने बीच पाकर गदगद हो गए। इस अवसर पर सभी डाक्टर एवं स्टाफ उपस्थित थे
