Raigarh News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ किसान मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ किसान मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा

सारंगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ किसान मोर्चा द्वारा भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। यात्रा ग्राम माजगोड़ा से प्रारंभ होकर सारंगढ़ के विश्राम गृह पहुंचकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के लगभग 100 ट्रैक्टरों में बड़ी संख्या में किसान सवार होकर शामिल हुए। सभी ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराता नजर आया। यात्रा का नेतृत्व जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुरारी नायक ने किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत सारंगढ़ के अध्यक्ष संजय भूषण पांडे एवं मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कैलाश नायक, रामचरण पटेल, राधामोहन पाणिग्रही, रमेश तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक किसान यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान किसानों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। “जय जवान, जय किसान”, “अन्नदाता का सम्मान हो” और “तिरंगा झंडे की जय” जैसे नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। ट्रैक्टरों पर लहराते तिरंगे और किसानों के उत्साह ने यात्रा को भव्य एवं देशभक्तिमय स्वरूप प्रदान किया।

किसान मोर्चा के इस आयोजन में किसानों ने राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और देश की एकता-अखंडता के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button